ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना संक्रमित हुए मोहम्मद शमी 

मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाएगा। उमेश यादव ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

BCCI सूत्र ने बताया कि मोहम्मद शमी की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। निगेटिव रिपोर्ट आने तक वह आइसोलेशन में रहेंगे। सूत्र के अनुसार मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे। वहीं इंग्लिश काउंटी मिडलसेक्स की ओर से खेलते वक्त चोटिल हुए उमेश यादव रिकवर हो गए हैं और टीम के साथ जुड़ेंगे। 32 वर्षीय गेंदबाज शमी को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया। उन्होंने नवंबर 2021 से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।करीब एक महीने में यह दूसरी बार है जब भारत को अपनी टीम के एक प्रमुख सदस्य को कोविड-19 से जूझना पड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.