18 से 20 सितंबर तक गाड़ियां, फ्लैट्स और फर्नीचर खरीदने पर शानदार ऑफर्स; फाइनेंस की भी सुविधा
बलौदाबाजार: विधायक प्रमोद शर्मा ने किया ऑटो फेस्ट का शुभारंभ।बलौदाबाजार में ऑटो फेस्ट लेकर आया है, जिसकी शुरुआत रविवार को विधायक प्रमोद शर्मा ने की। यहां शुरू के 3 दिनों में वाहन, फर्नीचर और फ्लैट्स खरीदने में कई ऑफर मिलेंगे। 18 से 20 सितंबर 2022 तक चलने वाले ऑटो फेस्ट के पहले दिन बहुत से लोगों ने में प्रकाशित विज्ञापन को देखकर विभिन्न कंपनियों के टू-व्हीलर और कार की जानकारी ली।लोग फोन से वाहनों के फीचर्स और माइलेज की जानकारी ले रहे हैं, जो उन्हें बेहद पसंद आ रही है। इस फेस्ट में शामिल वाहन कंपनियां गाड़ी खरीदारों को साल का सबसे बेस्ट ऑफर और स्कीम दे रही है, लेकिन इसका फायदा केवल इन 3 दिनों में वाहन लेने पर लिया जा सकता है, बाद में यह ऑफर्स नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि लोग ऑफर्स के साथ वाहन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भास्कर ऑटो फेस्ट में दोपहिया और चारपहिया वाहन लेने वालों को बैंक लोन और फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। ऑटो फेस्ट का शुभारंभ।भास्कर ऑटो फेस्ट में विभिन्न ऑफर्स के साथ एक से बढ़कर एक गाड़ियों को खरीदने का सपना पूरा किया जा सकता है। काइजेन टोयोटा, स्कोडा, रालास मोटर्स, नेक्सा, मारूति सुजुकी, रेनाल्ड, शिवनाथ हुंडई, भसीन मोटर्स, सुजुकी श्री ऑटो, एम्पीयर नारायण एनर्जीज़, यामाहा एके मोटर्स, किरण होंडा, ओकिनावा स्कूटर्स, मैसी ट्रेक्टर्स के स्टॉल यहां लगाए गए हैं। जिनके प्रतिनिधि लोगों को स्कीम और ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।ऑटो फेस्ट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने ऑटो फेस्ट के बारे में कहा कि एक ही मंच पर वाहनों की सारी कंपनियों को इकट्ठा कर मनपसंद वाहन चुनने की जो सुविधा ने शहरवासियों को दी है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल भट्टर ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगरपालिका सभापति जीतेन्द्र महाले, एसएन पाध्ये, छवि श्याम दुबे, महेन्द्र जैन, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।ऑटो फेस्ट में प्लॉट, फ्लैटस्, डुप्लेक्स, फर्नीचर भी कर सकते हैं बुकऑटो फेस्ट में मॉर्डन फर्नीचर का भी स्टॉल लगा है। वहीं मंगलम आवासीय कॉलोनी में अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक प्लॉट, फ्लैटस्, डुप्लेक्स और रॉ-हाउसेज़ भी लोग चुन सकते हैं। प्रॉपर्टी लेने वालों को बैंक होम लोन सहित कई और भी सुविधाएं दी जा रही हैं।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरयहां श्रीराम हॉस्पिटल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है, जिसमें लोग कई जांच करवा सकते हैं। यहां स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.