ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

जहानाबाद ! बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के निर्देशानुसार एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर माह जनवरी, 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को विभिन्न विषयों की कानूनी सलाह निःशुल्क दिया जाएगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा जागरूकता समिति, जहानाबाद द्वारा माह जनवरी में विधिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय निर्धारित है। जिस भी व्यक्ति को सलाह की आवश्यकता है। वह संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के ध्यान में रखते हुए सभी शिविर स्थल पर कोविड-19 के तहत जारी राज्य सरकार निदेशों का पालन किया जाएगा। 24 जनवरी 2022 को केंद्रीय विद्यालय,जहानाबाद में नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर न्याय अधिनियम 2015 और पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के विषयों पर परिचर्चा का आयोजन। 30 जनवरी 2022 को पंचायत भवन अमथुआ, काको एवं किनारी बाजार पंचायत किनारी में नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2010 पर परिचर्चा का आयोजन।
उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम हेतु पैनल अधिवक्ताओं के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका तथा आशा दीदियों के साथ आउटरीच टीम बनाकर संबंधित पंचायतों में विधिक सेवाओं की जानकारी आम जनमानस तक उपलब्ध कराया जाना है। जिलावासियों से अपील है कि उक्त विधिक जागरूकता शिविर में भाग लेकर विभिन्न कानूनी विषयों से अवगत हो सकते हैं। इस विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम के माध्यम से कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.