ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंस्टेंट ग्लो के लिए करें मसूर दाल फेशियल

क्लींजिंग : फेशियल करने के लिए पहला स्टेप क्लींजिंग होता है। इसके लिए आप मसूर दाल और दूध की जरूरत होगी।
एक कटोरी मसूर दाल में आधा कटोरी कच्चा दूध मिलाकर दरदरा पीस लें।अब इसे चेहरे, गर्दन आदि पर अच्छे से लगाकर 7 से 10 मिनट छोड़ दें।फिर गुनगुने पानी से चेहरे को पोंछ लें या धो लें।
मॉइस्चराइज : फेशियल के दूसरे स्टेप में त्वचा को मॉइस्चराइज करना होता है। इसके लिए मसूर की दाल, हल्दी और गुलाब जल चाहिए।
एक चम्मच मसूर की दाल के पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें।अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद पानी से धो लें।
स्क्रब : फेशियल के तीसरे स्टेप में स्क्रबिंग की जाती है। स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाती है। स्क्रबिंग के लिए मसूर की दाल, कच्चे दूध और ओट्स की जरूरत है।
दो चम्मच मसूर दाल पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच पिसा हुआ ओट्स मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें।ध्यान रहे कि हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करना है, ताकि त्वचा न छिले।थोड़ी देर बाद चेहरे को साफ कर लें।
फेस पैक : चौथे स्टेप में फेस पैक बनाने के लिए दूध, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी चाहिए।
दो चम्मच दूध, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और हल्दी मिलाकर त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा लें।फिर चेहरे धो लें, इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.