ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रो.कपिलेश्वर साह का निधन,82वर्ष की उम्र मे उन्होने ली अंतिम सांस

मधुबनी-प्रोफेसर कपिलेश्वर साह के निधन से जिले मे शोक की लहर फैल गई है!82 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए अपने शरीर का त्याग किया और ब्रम्हलीन हो गए!
वरिष्ठ स्वयं सेवक,तृतीय वर्ष शिक्षित व पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मधुबनी भाजपा भौंआड़ा,कोतवाली चौक निवासी प्रो.कपिलेश्वर साह का निधन से परिवार के लोग मर्माहत है!अपने जीवन काल मे उन्होंने बहुत सारे स्वयं सेवक बनाये,जो अभी भी कार्य कर रहे हैं !उनके निधन के दुखद खबर प्राप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी एवं संघ कार्यालय में मातम छा गया!संघ एवं भाजपा ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को खो दिया!इस दुखद अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा,प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं मीडिया पैनल के पदाधिकारी मृत्युंजय झा,संघ के जिला प्रचारक संजय कृष्ण,जिला मंत्री राधा देवी,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना,नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध चौधरी,सोशल मीडिया एवं आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा,जिला पार्षद पिंटू मिश्रा,अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो.कलीम,शिव कुमार प्रधान मौजूद थे!इन सभी के साथ अन्य लोगो के द्वारा उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा डालकर उनको श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित किया गया!
प्रो.साहब अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र के साथ नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए!उनकी बहू भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रतिमा रंजन के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है!
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें!इनका अंतिम संस्कार सिमरिया में किया जायेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.