कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल
चंडीगढ़ | कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पंजाब के छह पूर्व विधायक, कैप्टन के बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे हालांकि उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर फिलहाल कांग्रेस में रहेंगी।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया।पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर नई सियासी दल बनाया था।कैप्टन की पत्नी परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं। वह अभी कांग्रेस में ही रहेंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.