ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए विशेष अभियान हुआ शुरू, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

फरीदाबाद: प्रभावित लोग जिला समाज कल्याण अधिकारी के यहां अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।जिला प्रशासन ने पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए 30 जून तक विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान में पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पेंशन से प्रभावित लोग अपनी शिकायतें जिला समाज कल्याण अधिकारी के यहां दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पेंशन लाभार्थियों की पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए 19 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआई) द्वारा प्राप्त डाटा या क्रीड (सीआरआईडी) डाटा से प्राप्त मापदंडों अनुसार अगर किसी पात्र लाभार्थी का कोई डाटा विवरण मेल नहीं खाता है तो विभाग द्वारा ऐसे व्यक्ति की पेंशन अस्थाई तौर पर निलंबित कर दी जाती है। ऐसी स्थिति में पात्र व्यक्ति जिला समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर में संपर्क करके अपनी पेंशन को दोबारा शुरू करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पात्र व्यक्ति जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्दिरा यादव को सेक्टर 15 बीएसएनएल आफिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।उसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का कर्मचारी लाभार्थी से तथ्यों की जांच व सत्यापन के लिए मिलेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन की बहाली के लिए कार्यवाही की जाएगी। डीसी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के पहचान पत्र में किसी भी सूचना जैसे आय, आयु अथवा किसी अन्य प्रकार की गलती है तो वह जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से क्रीड द्वारा दिए गए शिकायत पोर्टल https://grievance.edisha.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.