डॉक्टर बोलीं-बच्चों की प्रतिभाओं को निखारती हैं प्रतियोगिताएं
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में राइटिंग कम्पटीशन में भाग लेने वाली छात्राएं।डुमरियागंज नगर पंचयत स्थित श्रीगुरुनानक एकेडमी में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले शिक्षक दिवस के अवसर पर हुए निबंध राइटिंग कंपटीशन के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 10 तक के कुल 70 बच्चों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता में अदीबा रहमान, मुस्कान अग्रहरी, युवराज चौरसिया, करिश्मा, अस्थवी पटेल, अपूर्वा शुक्ला 7, संस्कार गुप्ता, अजीमा रहमान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि साजिदा हॉस्पिटल की डॉक्टर आफरीदी खातून रहीं।सिद्धार्थनगर में राइटिंग कम्पटीशन की विजेता छात्रा को पुरस्कृत करतीं डॉक्टर।’खेल से जागृत होती है प्रतिस्पर्धा की भावना’डॉक्टर आफरीदा खातून ने कहा, “इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारती है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजीम अब्बास रिजवी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर परमजीत सिंह भाटिया, अरविंदर सिंह भाटिया, आर्यन, नदीम, राजेश, नीलम, निधि गुप्ता, प्रतीक्षा, प्रगति, शबीना और पूजा सोनी आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.