ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के किए दर्शन, बोले- दरवार में पूरी होती है हर मुराद

ज्वालामुखी: श्री ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह।बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी पत्नी, बेटी और भाई मीका सिंह सहित पूरे परिवार के साथ बुधवार को हिमाचल के कांगड़ा स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही मां ज्वाला का आशीर्वाद मांगा।अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने कहा कि मां ज्वाला के दरबार में उनकी बहुत आस्था है। मां के मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, ऐसा मेरा विश्वास है। परिवार सहित मां का धन्यवाद करने पहुंचा हूं और मां का आशीर्वाद ऐसे ही हमारे परिवार पर सदा बना रहे यही मां से प्रार्थना भी करता हूं।ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली। दलेर मेहंदी और मीका सिंह ने मंदिर में मां के नगाड़े बजाकर मां का आभार व्यक्त किया। मंदिर के पुजारी कपिल शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना कराई और मां ज्वाला की चुनरी व फोटो स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की।गौरतलब है कि मीका सिंह कुछ दिन पहले ही हिमाचल के शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंचे थे और मां से मुराद मांगी थी। अब मुराद पूरी होने पर मां का आभार व्यक्त करने परिवार सहित आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.