मुकुंदपुरा में पैसे मांगने पर तीन युवकों ने फेंका सामान; केस दर्ज
नारनौल: मुकुंदपुरा में बदमाशों ने बिखेरा सामान।हरियाणा में नारनौल के गांव मुकुंदपुरा में बर्गर वाले को बदमाशों से पैसे मांगना महंगा पड़ा। पैसे मांगे तो 3 बदमाशों ने उसकी धुनाई कर दी। उसका सामान भी फेंक दिया। थाना सदर में पुलिस ने गांव के ही 3 नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।गांव मुकुंदपुरा के प्रकाश चंद ने बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान की हुई है। दुकान के पास ही वह एक रेहड़ी लगाता है। जिस पर वह शाम के समय बर्गर और चाऊमीन बनाता है। बुधवार रात करीब 9 बजे गांव के ही तीन लड़के उसके पास आए। जिन्होंने बर्गर बनाने को कहा। इस पर उसने बर्गर बना कर दे दिए। जिन्होंने बर्गर खा लिए तब उसने तीन बर्गर के पैसे मांगे तो बदमाशों ने कहा कि वह उसे जानता नहीं।मुकुंदपुरा में इस दुकान पर हुआ हंगामा।प्रकाश चंद ने इस पर कहा कि वह गरीब आदमी है, बर्गर के पैसे तो दे दो। तब उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसका सारा सामान बिखेर दिया। इतने में परिजन आ गए तब बदमाश वहां से भाग गए। उन तीनों बदमाशों में संतलाल, पूरण मल और कृष्ण शामिल हैं। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.