फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का अर्धनग्न शव
जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बुधवार को एक गर्भवती महिला का अर्ध-नग्न शव फंदे पर लटका मिला। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। मीडियो रिपोर्टस के अनुसार मृतका 25 साल की थी। वो नाहरगढ़ में 3 मंजिला मकान में परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने 7 साल पहले एक युवक से लव मैरिज की थी। उसकी 5 साल और ढाई साल की दो बच्चियां हैं। मृतका का पति ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला मकान में अकेली थी। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास घर के अंदर वेंटिलेटर की जाली से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस को जो सबूत मिले हैं, उससे हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल उसके शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
मृतका की सास रेशमा हत्या के एक मामले में फरार है। वहीं अब मृतका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद पुलिस सास पर शक जाहिर कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.