बीड़ी मांगने पर नाबालिग ने ड्रैगन चाकू से की हत्या
नई दिल्ली| मात्र बीड़ी मांगने पर युवक की सरेराह हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी 16 वर्ष का नाबालिग है। नाबालिग आरोपी ने युवक पर ड्रैगन नाइफ से 25 से ज्यादा वार किए। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद खून से सने कपड़ों में आरोपी नाबालिग हाथ में ड्रैगन चाकू लेकर पुलिस बूथ में पहुंच गया और हवलदार के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। मृतक की पहचान नवजीवन कैंप, गोविंदपुरी में रहने वाले शिवा उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवा पहले मिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह बेरोजगार था। मंगलवार रात करीब एक बजे उसने आरोपी नाबालिग से बीड़ी मांगी। नाबालिग ने बीड़ी होने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में नाबालिग आग बबूला हो गया और वह अपने घर से बड़ा वाला ड्रैगन नाइफ निकाल लाया और शिवा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।वह शिवा पर तब तक वार करता रहा जब तक शिवा की मौत न हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.