ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालटोरिया बांध सिंचाई परियोजना निरस्त करने की मांग; बोले- हजारों हेक्टेयर जमीन डूब जाएगी

गुना: आदिवासियों ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली।जिले के बमोरी इलाके में बनने वाली ग्वालटोरिया सिंचाई परियोजना को निरस्त करने की मांग की गई है। इलाके के आदिवासियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि परियोजना बनने से आदिवासियों की हजारों हेक्टेयर जमीन डूब में आ जायेगी। ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। आदिवासी इलाके में यह सिंचाई बनना संविधान की पांचवी अनुसूची का भी उल्लंघन है।बता दें कि बमोरी इलाका आदिवासी बाहुल्य इलाका है। लंबे समय से यहां सिंचाई परियोजनाओं की मांग चली आ रही थी। ग्वालटोरिया सिंचाई परियोजना भी इनमे एक प्रमुख परियोजना है। पिछले महीने ही पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भोपाल में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं की समीक्षा की थी। इनमे तीन परियोजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट भी देखी गयी थी।शुक्रवार को बमोरी इलाके के आदिवासी इस परियोजना के खिलाफ इकट्ठे हुए। कई आदिवासी संगठन हनुमान चौराहे पर इकट्ठे हुए। यहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर इस परियोजना को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से हजारों आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे। हजारों हेक्टेयर जमीन डूब में आ जायेगी। संविधान का उल्लंघन कर इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.