आरोपी ने कहा- संतान नहीं होने से मारता था ताना, उतार दिया मौत के घाट.. गिरफ्तार
धमतरी: आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में पिता के हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद पर बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी खेलन ने पुलिस को बताया कि हर छोटी बात पर उसका पिता शिवनारायण गेंडरे से अक्सर विवाद होता रहता था।इसी बात से परेशान बेटे का अपने पिता के साथ आए दिन विवाद होता था। अपने पिता के रवैये से परेशान होकर खेलन ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जख्मी हालत में शिवनारायण को इलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बेटे-बहू को संतान नहीं होने से करता था प्रताड़ित- आरोपीपुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संतान नहीं होने से पिता अक्सर उसे और उसकी पत्नी को ताना मारता रहता था। इसे लेकर कई बार उसकी पिता से बहस भी हो चुकी थी। मंगलवार की शाम भी इसी बात को लेकर पिता आरोपी की पत्नि से बहस कर रहा था। जिससे तैष में आकर आरोपी ने अपने पिता मृतक शिवनारायण के सिर पर एक के बाद एक कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर दिया।एसपी ने दिए थे तत्काल कार्रवाई के निर्देशमामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सिहावा पुलिस द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी खेलनदास गेण्डरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.