ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नपा चुनाव में प्रचार करने पांढुर्णा पहुंचे थे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष हुई घायल

छिंदवाड़ा: चुनाव प्रचार के लिए पांढुर्णा के वार्डो में पहुंंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन की नुक्कड़ सभा में शनिवार की रात अचानक पथराव हो गया। जिस समय पथराव हुआ उस समय वह है मेघनाथ वार्ड में वे नुक्कड़ सभा ले रहे थे तभी अचानक सामने से उनकी सभा में एक के बाद एक चार पत्थर आकर गिरे।पथराव होते ही सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल नारेबाजी शुरू कर दी और घटना के तुरंत बाद उन्होंने पांढुर्णा थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का षडय़ंत्री है और इसकी जांच की जाना चाहिए। पथराव के दौरान नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे के सिर पर चोट आई है। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी पत्थर लगे हैें।बताया जा रहा है कि जिस जगह पथराव हुआ वहां सभा से काफी दूरी पर पुलिसकर्मी तैनात थे इसके कारण घटना के तुरंत बाद स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बावजूद भी गौरी शंकर बिसेन वार्ड में सभा को संबोधित करते रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.