ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- बलजीत दादूवाल अब कमेटी अध्यक्ष नहीं, सीएम मनोहर लाल से करेंगे मुलाकात

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बने जगदीश सिंह झींडा।हरियाणा के कैथल स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से एचएसजीपीसी का प्रधान बनाया गया है।नीम साहिब गुरुद्वारा में कई घंटे चली बैठक कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि लंबे संघर्ष के पश्चात हरियाणा की अलग कमेटी बन गई। जिससे पूरे हरियाणा की सिख संगत में खुशी की लहर है।उन्होंने कहा कि मीटिंग में 33 सदस्यों ने कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अमरेंद्र सिंह अरोड़ा को कमेटी का अध्यक्ष चुनने का अधिकार दिया। अरोड़ा ने उनका नाम अध्यक्ष पद के लिए चुना। झींडा ने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल अब एचएसजीपीसी के प्रधान नहीं हैं।जानकारी देते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा।उन्होंने कहा की कमेटी अब हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलेगी। कमेटी के इस निर्णय बारे जानकारी देंगे। झींडा ने कहा कि अब हरियाणा के गुरुद्वारों की देख-रेख हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी।वहीं कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अमरेंद्र सिंह अरोड़ा ने कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने लम्बे समय तक इस कमेटी के लिए संघर्ष किया है। कमेटी करनाल में हरियाणा के सीएम से मिलकर जगदीश सिंह झींडा को अध्यक्ष बनाए जाने वाले जानकारी देकर उनका आशीर्वाद लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.