ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेडीयू से टकराव के बीच अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बोले- एनडीए में सब ठीक है

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद आज नई दिल्ली में गृह मंंत्री अमित शाह से मुलाकात किया. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बिहार बीजेपी के संगठन से जुड़े मुद्दे और वर्तमान सियासत को लेकर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करूंगा, जहां कई मुद्दों पर बातचीत होगी. साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक है और बीजेपी-जदयू का गठबंधन बना रहेगा.तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी और जदयू के बीच जो भी समस्याएं हैं, उसको बातचीत के जरिये सुलझा लिया जाएगा. वैसे कोई गंभीर समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए के नेताओं को मीडिया में बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. मीडिया में बयानबाजी करने से सरकार नहीं चलती है. बिहार में बीजेपी, जदयू, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी की गठबंधन सरकार चलती रहेगी. वीआईपी चीफ सहनी पर भी चर्चा शीर्ष नेतृत्व से करेंगे.दरअसल आज दिल्ली में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात किया. जहां वो बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, जदयू से जारी टकराव और बिहार विधान परिषद चुनाव पर बातचीत करेंगे.
बिहार में बीजेपी और जदयू के पास बहुमत नहीं है. वीआईपी पार्टी के 3 विधायकों के समर्थन से एनडीए सरकार चल रही है. लेकिन वीआईपी चीफ मुकेश सहनी यूपी चुनाव में सीट नहीं मिलने से बीजेपी से नाराज हैं. गठबंधन तोड़ने की धमकी दी है और तेजस्वी को छोटा भाई भी बताया है. जिससे बिहार में सरकार गिरने के कयास लगने शुरू हो गए हैं. हालांकि बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार पूरे पांच साल चलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.