ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अष्टमी पर गरबा प्रोग्राम में झूमे श्रद्धालु, पहले नवरात्रे से चल रहा सत्संग

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ का भूरा भवानी धाम।हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर सिद्ध पीठ पर नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। नवरात्रों के प्रथम दिन से महंत शक्ति नाथ महाराज द्वारा मंदिर में प्रतिदिन हवन और सत्संग का कार्यक्रम हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार रात्रि को गरबा का प्रोग्राम किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी इस प्रकार के कार्यक्रम होना एक अपने आप में मिसाल है।मां भूरा भवानी मंदिर पर कोलकाता, दिल्ली, पंजाब,जयपुर अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु आते हैं और माता के मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद पाते हैं। मंदिर कमेटी के सदस्य अनिल ने सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर के इतिहास के बारे में बताया कि हमारे पूर्वजों को भी नहीं पता कि यह कितना पुराना मंदिर है। लेकिन लगभग 6 हजार वर्ष पुराना बताया गया है। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं खासकर एक परिवार सुहासडिया परिवार जो कोलकाता में रहता है वह भी हर वर्ष माता के मंदिर में आकर अपनी सेवाएं देते हैं।सिसोठ मंदिर कमेटी की प्रधान शक्तिनाथ ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष में माता की पूजा अर्चना होती है। खासकर अष्टमी के दिन रात्रि को दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के द्वारा गरबा का प्रोग्राम भी होता है। यह प्रोग्राम क्षेत्र में अपने आप में एक अनूठा प्रोग्राम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.