ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, मौतों की संख्या ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 9,197 नये मामले सामने आए तथा 34 और लोगों की महामारी से मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर घट कर 13.32 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 69,022 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

दिल्ली में कोविड के दैनिक मामले, 13 जनवरी को 28,867 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से घट रहे हैं। मामलों के 10,000 से नीचे आने में 10 दिनों का वक्त लगा। दिल्ली में शनिवार को कोविड से 45 और लोगों की मौत हो गई थी, जो पांच जून 2021 के बाद से सर्वाधिक संख्या है। शनिवार को कोविड के 11,486 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही थी

शुक्रवार को 10,756 मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर 18.04 प्रतशित दर्ज की गयी थी और महामारी से 38 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली में जनवरी में कोविड से करीब 513 लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों ने कहा है कि ज्यादातर मरीजों को कैंसर, लीवर या किडनी की बीमारियां थी और इस बार मौतों के लिए प्राथमिक कारण कोविड नहीं है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अस्पतालों में कोविड के मरीजों की संख्या 19 जनवरी को 2,624 से घट कर 2,342 रह गई। अभी, 164 लोग वेंटिलेटर पर हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में कोविड के 54,246 उपचाराधीन मरीज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.