कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कृषि विभाग का किया कार्यभार ग्रहण
कुमार सर्वजीत द्वारा आज विकास भवन, नया सचिवालय, पटना अवस्थित कृषि मंत्री के कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग का कार्यभार ग्रहण किया गया। कृषि विभाग के सचिव डाॅ॰ एन॰ सरवण कुमार ने कृषि मंत्री का विभाग की ओर से स्वागत किया तथा उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत दिया जायेगा। मंत्री ने पदभार ग्रहण करने के साथ डीजल अनुदान में अतिरिक्त 100 करोड़ रूपये माँग से संबंधित पहली संचिका को मंत्रिपरिषद् की बैठक हेतु अनुमोदित किया। सभी पात्र किसानों को तुरंत डीजल अनुदान का भुगतान किया जायेगा, ताकि सुखाड़ जैसी उत्पन्न स्थिति में खेती को फिर से वापस पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय लीला के आगे किसी का कोई वश नहीं चलता है, किसानों को जलवायु परिवत्र्तन से बचाने के लिए कम पानी में ज्यादा-से-ज्यादा खेती से चल रही योजनाओं पर और फोकस किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में लगभग 9000 विभिन्न स्तर के खाली पदों को भरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिन क्षेत्रों में धान की खेती नहीं हो पायी है, उन क्षेत्रों में वैकल्पिक फसल की खेती के लिए राज्य सरकार द्वारा बीज उपलब्ध कराया गया है। प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद दिया जायेगा। भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग समय से खाद की आपूिर्त सुनिश्चित करेगा। विभाग द्वारा बीज की आपूिर्त समय से सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर तक सभी पंचायतों में किसान चैपाल का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में विभागीय अधिकारी/कर्मचारी के साथ ही कृषि विष्वविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिक भी शामिल होंगे। राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जायेगा। चैथा रोड मैप का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों से व्यापक विचार विमर्श होगा।
श्री कुमार ने कहा कि दक्षिण बिहार के शुष्क क्षेत्रों में बागबानी को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य किया जायेगा। ड्रिप तथा स्प्रिंकलर सिंचाई का लाभ अधिक-से-अधिक किसानों तक पहुँचे, इसके लिए अभियान चलाया जायेगा। दक्षिण बिहार के जिलों में जलछाजन का विकास किया जायेगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल कृषि को बढ़ावा दिया जायेगा। राज्य में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा को प्रोत्साहित किया जायेगा। जरूरत के हिसाब से कृषि के क्षेत्र में नए महाविद्यालय खोले जायेंगे।
इस अवसर पर विशेष सचिव रवीन्द्र नाथ राय एवं बिजय कुमार, कृषि निदेशक डाॅ॰ आदित्य प्रकाश, निदेशक उद्यान नन्द किशोर, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार, निदेशक बसोका सुनील कुमार पंकज, निदेशक भूमि सरंक्षण बैंकटेश नारायण सिंह सहित कृषि विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।