ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र के यवतमाल से मुंबई जा रही बस में नासिक के पास लगी आग 11की मौत कई झुलसे

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्राइवेट बस और एक ट्रक में जबरदस्‍त टक्‍कर हुई, जिसके बाद बस में आग लग गई। इस सड़क दुर्घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में 38 लोग घायल हुए हैं और एक बच्‍चे की मौत हुई है। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है। उन्होंने मुतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने इसी के साथ प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

बस में हमारे सामने जल रहे थे लोग, लेकिन…

बताया जा रहा है कि बस ने ट्रक का टक्‍कर मारी। हादसे के एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया, ‘ये हादसा मेरे घर के सामने हुआ। ट्रक यहां खड़ा हुआ था, टक्‍कर लगने के बाद बस में जबरदस्‍त आग लग गई। बस पूरा आग का गोला बन गई। ऐसे में कई लोगों को बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि हम सामने खड़े थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। कुछ देर बार पुलिस और दमकल कर्मी आए और उन्‍होंने स्थिति पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’ उन्होंने बताया कि कुछ ने तो खिड़की से कूदकर जान बचाई है।

बस ने कंटेनर को मारी टक्कर

सड़क हादसे को लेकर नासिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुई है। एक प्राइवेट बस ने कंटेनर को टक्कर मार दी, जिसके तुरंत बाद बस में आग लग गई। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही उन्‍होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्‍योंकि कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं।

हादसे को लेकर पुलिस कर रही है जांच

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि नासिक में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोग बस सवार थे या कंटेनर में बैठे लोग। वहीं, उत्तर प्रदेश के गजरौला में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाईवे पर गांव कांकाठेर के नजदीक हुआ है। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को  इलाज के लिए इलाके के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो की हालत फिलहाल नाजुक है, उन्हें जिला अस्पताल के रेफर किया दिया गया है। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया, पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.