रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे आज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में आज खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। भारतीय टीम रांची में हारती है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ने जीत सकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें भारत ने चार,तो दक्षिण अफ्रीका ने छह सीरीज में जीत दर्ज की है। एक सीरीज ड्रॉ रही और एक कोई परिणाम नहीं निकल सका। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में भी इस साल हुई वनडे सीरीज 0-3 से गंवाई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.