ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुछ ही देर में PM मोदी शिव भक्तों को सौंपेंगे महाकाल लोक,जानिए महाकाल लोक से जुड़े PM के जीवन के दो बड़े संयोग

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में कुछ ही देर में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी आज इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्य शासन की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी उज्जैन के लिए एयरपोर्ट से ही विशेष हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हुए। उज्जैन पहुंचने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इसके पीएम मोदी बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए और आशिर्वाद लिया।

महाकाल लोक के लोकार्पण से जुड़े पीएम मोदी के जीवन के दो बड़े संयोग

पीएम मोदी से महाकाल लोक के लोकार्पण का दो बड़े संयोग जुड़े हैं। पीएम मोदी ने अपने जीवन में आज तक जितने भी ऐतिहासिक या धार्मिक फैसले लिए इनमें एक भी फैसला मंगलवार को नहीं लिया गया। लेकिन पहली बार ऐसा है कि महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए मंगलवार चुना गया।

दूसरा संयोग यह कि महाकाल और काशी विश्वनाथ दोनों को विश्व और भूलोक का स्वामी माना गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पीएम मोदी का ज्योतिर्लिंग विस्तार के लिए इन्हीं दोनों को चुनना, यह अपने आप में एक संयोग भी है।

बता दें कि उज्जैन को मंगलनाथ की जन्मस्थली माना जाता है। संयोग की बात कि पीएम मोदी मंगलवार को ही उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। खास बात यह कि पीएम मोदी की राशि वृश्चिक है और वृश्चिक का स्वामी मंगल है और उनकी कुंडली का लग्न भी वृश्चिक है जिसका स्वामी मंगल ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.