ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अंचलाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज अंचलाधिकारी दिनेश कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अंचलाधिकारी दिनेश कुमार काको प्रखंड जिला जहानाबाद में पदस्थापित थे, जिन्हें एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि परिवादी राहुल कुमार ने शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी दिनेश कुमार द्वारा जमीन का म्यूटेशन करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। इस बात की पुष्टि करने के लिए बेवड़े द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी दिनेश कुमार द्वारा एक अन्य निजी व्यक्ति वीरेंद्र के सहयोग से एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।

वहीं आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दिनेश कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए जिला जहानाबाद, उटा गांधी नगर, वार्ड नंबर- 10, थाना- नगर, के तीन तल्ला मकान के दूसरे तल पर लिए गए किराए के मकान में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वही अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी पटना में उपस्थापित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.