ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Ind vs SA साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज में मिली हार, कोच द्रविड़ ने केएल राहुल की कप्तान पर दिया बयान

नई दिल्ली। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी थी। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कमान दी थी। चोटिल होने की वजह से वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए और केएल राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती और क्लीन स्वीप किया। इस हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान का बचाव किया।

“मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया। मैच में हारने वाली टीम के तौर पर खड़ा होना किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होता है। उन्होंने अभी एक कप्तान के तौर पर महज शुरुआत ही की है।”

भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की थी। आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरी टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची लेकिन रोमांचक मुकाबले में 4 रन से साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। भारत की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ।

“वह इन सभी चीजों को सीखेंगे और कप्तानी को अमल में लाने में सबसे बड़ा भाग आपके खिलाड़ियों को हुनर का सही योगदान होता है और वो टीम जिसे आपको दिया गया है। हम वनडे में इन सभी चीजों में थोड़े कम रहे और मुझे लगता है कि उन्होंने अपना काम काफी अच्छे तरीके से किया। एक ऐसा खिलाड़ी जो अभी सीखते हुए आगे बढ़ रहा है और लगातार अपने आप में सुधार दर्शा रहा है और कप्तान के तौर पर तो बेहतर ही होते जा रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.