ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीतु पटवारी बोले- किसानों से बिना संवाद अनैतिक रूप से षड्यंत्र पूर्वक जमीन हथियाना ठीक नहीं

देवास: युवा किसान संगठन की भूख हड़ताल रविवार शाम को प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल में 2 हजार से अधिक किसान शामिल होकर सभी ने एक सुर में 32 गांव से एमपीआईडीसी की योजना को निरस्त करने की मांग की है।संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि किसान अगर देश का पेट पाल सकता है तो वह अपना हक लेना भी जानता है गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर देश ने आजादी पाई निश्चित रूप से हम किसान साथी इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर अपने 32 गांव की जमीन को सरकार से आजाद करवाएंगे।भूख हड़ताल में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतू पटवारी भी शामिल हुए। उन्होंने इस योजना को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि अगर सरकार चाहे तो उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए बाजार मूल्य पर किसानों से सीधे जमीन खरीदे। किसानों से बगैर संवाद के अनैतिक रूप से षडयंत्र पूर्वक किसानों की जमीन हथियाना ठीक नहीं है हम इसका विरोध करते हैं।प्रदेश व देश का किसान ही देश की सरकारें बनाता है अगर किसान एकजुट होगा तो निश्चित रूप से सरकारों को इस काले कानून को वापस लेना होगा। धरना प्रदर्शन समापन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर एकजुटता का संदेश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.