ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सादगीपूर्वक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई, पार्टी के नेतागण और कार्यकर्तागण हुए शामिल।

जदयू के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये सादगीपूर्वक स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, माननीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह स0वि0प0 श्री उपेंद्र कुशवाहा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, माननीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी, माननीय मंत्री श्री संजय कुमार झा, माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, स0वि0प0 श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉंधी जी, स0वि0प0 श्री नीरज कुमार, स0वि0प0 श्री ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं प्रदेश महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान सभी ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
इस मौके पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, सादगी और सरलता का प्रतीक बताया और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के सभी वर्गों का विकास करने का आह्वान किया। वहीं इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी दलितों, वंचितों और गरीबों के मसीहा थे साथ ही बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी महान समाज सुधारक होने के साथ-साथ सादगी और सरलता के प्रतीक थें इसलिए उनके बताए रास्ते पर चलकर बिहार में समावेशी विकास हो सकेगा। वहीं पार्टी की ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में भी सादगीपूर्वक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई, जहां कोरोना गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान पार्टी के अन्य गणमान्य नेतागण और कार्यकर्तागण के द्वारा भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित की गई और उन्हें सादर नमन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव श्री रंजीत झा व हिमांशु पटेल, प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिषेक झा, पूर्व स0वि0प0 श्री वाल्मीकि सिंह, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती रजिया कामिल अंसारी, प्रो0 प्रमिला कुमारी एवं श्री शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.