ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विकास के पथ पर अग्रसर : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

पटना। जदयू नेता डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार वर्ष 2005 के बाद तेजी से विकास किया है।कहा की पिछला 16 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को कहां से कहां पहुंचा दिया।सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पिछड़ों दलितों के उत्थान, अल्पसंख्यको के उत्थान, विद्यार्थियों के उत्थान, समाज सुधार जैसे कई मामलों में बिहार पहले की तुलना में काफी आगे निकल चुका है। जिसकी कल्पना वर्ष 2005 की पहले किसी ने नहीं की थी। डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार समावेशी विचारधारा व धर्मनिरपेक्षता का परिचय देते हुए बगैर किसी भेदभाव के सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लिए काम किया है। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया। बिहार लालू यादव का शासन काल देख चुका है।राजद शासनकाल में अपराधों और घोटालों के लंबी फेहरिस्त है। हत्या बलात्कार लूट अपहरण नरसंहार के लिए जाना जाता था बिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का सम्मान बढ़ाने का काम किया है । कहा की नीतीश सरकार में सड़कों पर बच्चियों को साइकिल पर सवार होकर विद्यालय जाते देख किस बिहारी को गर्व नहीं होगा, विपक्ष पर हमला करते हुए पांडेय ने कहा की सिर्फ पिछड़ों,दलितों और अल्पसंख्यकों का नेता कहने से नहीं होगा।इनलोगों के लिए काम भी करना पड़ता है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। जो लोग इन समुदायों के हितैसी होने का ढोंग करते हैं, उन्हें मैं चुनौती देता हूं कि जवाब दें कि पिछड़ों के लिए आज तक क्या किया था आपकी सरकार ने ? दलितों के लिए क्या किया था आपकी सरकार ने ? अल्पसंख्यको के लिए क्या किया था आपकी सरकार ने ? पांडेय ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.