ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम द्वारा परिवहन कार्यालय गया का किया गया औचक निरीक्षण विगत विधनसभा चुनाव कार्य में लगे वाहनों का 15 दिनों के अंदर भुगतान ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज नेशनल हाईवे की मुख्य सड़क गया टिकारी भाया औरंगाबाद रोड, एनएच 83 चाकन्द भाया बोधगया सड़क तथा केवाली स्थित जिला परिवहन कार्यालय गया का औचक निरीक्षण किया गया।     गया से टिकारी जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य में तेजी लाने का निर्देश एनएच के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।    जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बारी बारी सभी काउंटरों का निरीक्षण किया एवं कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वाहन लाइसेंस निर्गत के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि लाभार्थी का लाइसेंस बनने के उपरांत उन्हें पोस्ट ऑफिस के द्वारा घर पर लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जाता है। लाइसेंस पेंडेंसी की जानकारी लेने पर जिला पदाधिकारी ने लंबित लाइसेंस को अतिशीघ्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भिजवाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने लाइसेंस से संबंधित सभी दस्तावेज को अच्छी तरह सुरक्षित रखने का निर्देश दिया साथ ही विभिन्न कागजातों कर रखरखाव को और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को अनुपस्थित रहने पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने घूम घूम कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया उन्होंने कैंपस को साफ सुथरा रखने का भी निर्देश दिया।  जिला परिवहन कार्यालय में आए हुए अनेक आगंतुकों से फीडबैक लिया। परिवहन कार्यालय में आए हुए आगंतुक, जो जहानाबाद के निवासी थे, उन्होंने जिला पदाधिकारी को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ गाड़ियों को चुनाव में लिया गया था, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन कार्यालय के नाजिर से जानकारी प्राप्त किया कि वैसे कितने गाड़ियों का भुगतान लंबित है। नाजिर द्वारा बताया गया कि लगभग 1657 गाड़ियों का भुगतान वर्तमान में लंबित है। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में उपयोग हुए वाहनों के लंबित भुगतान नियमानुसार जांच करते हुए 15 दिनों के अंदर भुगतान कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत आने पर जांचोपरांत कार्रवाई भी की जाएगी।

ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज नेशनल हाईवे की मुख्य सड़क गया टिकारी भाया औरंगाबाद रोड, एनएच 83 चाकन्द भाया बोधगया सड़क तथा केवाली स्थित जिला परिवहन कार्यालय गया का औचक निरीक्षण किया गया।
गया से टिकारी जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य में तेजी लाने का निर्देश एनएच के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बारी बारी सभी काउंटरों का निरीक्षण किया एवं कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वाहन लाइसेंस निर्गत के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि लाभार्थी का लाइसेंस बनने के उपरांत उन्हें पोस्ट ऑफिस के द्वारा घर पर लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जाता है। लाइसेंस पेंडेंसी की जानकारी लेने पर जिला पदाधिकारी ने लंबित लाइसेंस को अतिशीघ्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भिजवाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने लाइसेंस से संबंधित सभी दस्तावेज को अच्छी तरह सुरक्षित रखने का निर्देश दिया साथ ही विभिन्न कागजातों कर रखरखाव को और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को अनुपस्थित रहने पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने घूम घूम कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया उन्होंने कैंपस को साफ सुथरा रखने का भी निर्देश दिया।  जिला परिवहन कार्यालय में आए हुए अनेक आगंतुकों से फीडबैक लिया। परिवहन कार्यालय में आए हुए आगंतुक, जो जहानाबाद के निवासी थे, उन्होंने जिला पदाधिकारी को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ गाड़ियों को चुनाव में लिया गया था, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन कार्यालय के नाजिर से जानकारी प्राप्त किया कि वैसे कितने गाड़ियों का भुगतान लंबित है। नाजिर द्वारा बताया गया कि लगभग 1657 गाड़ियों का भुगतान वर्तमान में लंबित है। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में उपयोग हुए वाहनों के लंबित भुगतान नियमानुसार जांच करते हुए 15 दिनों के अंदर भुगतान कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत आने पर जांचोपरांत कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.