ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देर रात मरीजों और स्टाफ में मची अफरातफरी, 2 घंटे बिजली गुल

अंबाला: हरियाणा के अंबाला सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर मरीज इमरजेंसी वार्ड से भागकर बाहर निकल गए।गनीमत रही कि तुरंत अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के करीब 2 घंटे बाद तक बिजली गुल रही।शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली सप्लाई बहाल करते इलैक्ट्रिशियन.।जानकारी के मुताबिक,सिविल अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी वार्ड में बने इलेक्ट्रिसिटी पार्टीशन में शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली की तारों से आग की लपटें उठने लगी। आग लगने की भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर मरीज इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलना शुरू हो गए। गनीमत रही कि ट्रॉमा सेंटर में उपस्थित अस्पताल के स्टाफ ने बिजली की तारों में लगी आग पर अग्निशमन यंत्रों काबू पाया लिया।सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में छाया अंधेरा।2 घंटे बिजली रही गुलशॉर्ट सर्किट के कारण करीब 2 घंटे बिजली की बत्ती गुल रही। इलैक्ट्रिशियन.ने कड़ी मशक्कत के बाहर बिजली सप्लाई को बहाल किया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों को राहत की सांस ली। दोबारा ऐसा घटना न घटे आज इलैक्ट्रिशियन.की टीम दोबारा अस्पताल परिसर की सभी बिजली सप्लाई की जांच करेगी।आग लगने के बाद बिजली गुल होने से अस्पताल के बाहर बदहवास खड़े मरीज और उनके परिजन।शॉर्ट सर्किट के बाद अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में छाया अंधेरा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.