ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फलावदा में पुलिस के साथ मारपीट,कई सिपाही घायल

मेरठ के फलावदा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में कई सिपाही घायल हो गए। वहीं घटना के संबंध में नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, सरूरपुर में बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बचा।जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं आरोपियों द्वारा किए गए हमले में सिपाही सुनील सिर में चोट लगने से घायल हो गया, जबकि सिपाही कपिल, सचिन, दीपक, प्रवेश आदि सिपाहियों को गुम चोट आई है।बताया गया कि पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हे। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात झगड़े की सूचना मिली थी। आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई है। सिपाही घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.