ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में देह व्यापार वाले होटल और स्पा एक साल के लिए सील

इंदौर अनैतिक व्यापार को लेकर सख्त कदम उठा रही है। उन होटल-फ्लैट और स्पा सेंटर को एक वर्ष के लिए सील किया जाएगा जिन पर गड़बड़ी के आरोप है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने पहली दौर में पॉश इलाके में संचालित होटल, स्पा और फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया है।

डीसीपी  निमीष अग्रवाल के मुताबिक कार्रवाई पीटा एक्ट की धारा 18 के तहत हो रही है। विजय नगर स्थित स्पा  पर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो पता चला यहां विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर संजय वर्मा, ग्राहक और युवतियों को तो जेल भेज दिया और संपत्ति मालिक पल्लवी मिश्रा को नोटिस जारी कर दिया। सुनवाई के बाद सीपी सील करने की कार्रवाई करेंगे। स्पा विजय नगर चौराहा स्थित शगुन आर्केड में चल रहा था। बताते हैं कि आरोपित संजय पल्लवी के पिता विष्णुनाथ को हर माह तीन लाख रुपये महीना किराया देता था। पुलिस मामले में स्पा की फ्रेंचाइजी देने वाली नीलम खेमानी (भोपाल) की भूमिका भी जांच रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.