वंदे भारत ट्रेन से टकराया बैल,15 मिनट तक रुका सफर
मुंबई। वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ ही बैल के टकराने की घटना हो गई।इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की ओर जा रही थी। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक वहीं रुकी रही।
इससे पहले दो बार हो चुकी है हादसे का शिकार
हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी दो बार हादसे का शिकार हो चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.