ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर PCB का फोकस

हरियाणा राज्य पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले पानी के उपचार और पुन: उपयोग पर फोकस किया है। एचएसपीसीबी के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने प्रदेश के सभी पीसीबी क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ) को दिशा निर्देश दिए है कि वे एसटीपी पर फोकस करें। एसटीपी से निकलने वाले पानी को बेहतर तरीके से ट्रीट करवाया जाए, ताकि उस पानी का पुन: उपयोग हो सकें। यदि किसी एसटीपी पर गंदा पानी सहीं से ट्रीट नहीं हो रहा है तो उस पर तुंरत संज्ञान ले ताकि प्रदूषण न फैले और पानी का पुन: उपयोग हो सकें।

पीसीबी इन दिनों वायु और जल प्रदूषण के बचाव में लगातार प्रयासरत है। इसकी अहम वजह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी है। एनजीटी की सख्ती के बाद अब पीसीबी भी जल बचाव की दिशा में अहम कदम उठा रहा है। एसटीपी के पानी का ट्रीट बेहतर हो यह जल बचाव की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है क्योंकि गंदा पानी उपचारित होकर पुन: उपयोग में लाया जा सकेगा। यहीं जल दोबारा उपयोग होने से साफ पानी की बचत हो पाएगी।

प्रदेश की जितनी भी नहर व नदियां है। उनमें नालों के माध्यम से जो गंदा पानी मिल रहा है अब पीसीबी उस पर प्रतिबंध लगाएगी। केवल ट्रीट कर जो पानी साफ है वहीं नहर में पहुंच पाएगा। बाकी सभी नालों पर पीसीबी शिकंजा कसने अर्थात उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस बारे में जल्द ही कागजी औपचारिकताएं की जाएगी। पीसीबी के चेयरमैन ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश दिए है कि जो भी गंदे पानी निकासी के नाले नहरों से कनेक्ट है उनका गंदा पानी नहर में जाने से तुंरत प्रभाव से रूकवाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.