ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा में पंचायत चुनाव इसी दिन खत्म होंगे; पैरोल पर 2 राज्यों में 3 इलेक्शन हुए

हिसार: उत्तर प्रदेश (UP) के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रह रहे डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम की पैरोल में 5 दिन बचे हैं। राम रहीम की 40 दिन की पैरोल 25 नवंबर को खत्म हो रही है। पैरोल खत्म होते ही वह वापस रोहतक की सुनारिया जेल में चला जाएगा।खास बात यह है कि उसी दिन हरियाणा में पंचायती चुनावों का तीसरा व अंतिम चरण पूरा हो जाएगा। अंतिम चरण में हिसार, फरीदाबाद, पलवल और फतेहाबाद में 25 नवंबर को पंच-सरपंच का मतदान-मतगणना होनी हैं।डेरा मुखी राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत।राम रहीम ने इस बार पैरोल के दौरान अपने श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को रुहानी दीदी उर्फ रुह दी का नाम दे दिया। वहीं राम रहीम ने गद्दी हनीप्रीत देने की चर्चाओं पर भी जवाब दिया कि वह गुरू है और वही रहेगा। राम रहीम ने इस तरह की चर्चाओं पर कड़ी नाराजगी भी जताई। इतना ही नहीं प्रेमियों ने अब उसे पिता जी के साथ साथ बापू की उपाधि भी दे दी।राम रहीम की पैरोल में हुए 3 चुनावराम रहीम ने 40 दिन की पैरोल में तीन चुनाव देखें। इनमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए।राम रहीम को पैरोल मिली थी तो हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो गई। जिसकी वोटिंग के बाद रिजल्ट भी आ चुका है। जिसमें भाजपा के भव्य बिश्नोई चुनाव जीते।हरियाणा के पंचायत चुनाव हुए। 18 जिलों में 2 चरणों में चुनाव हो चुके हैं। तीसरे व अंतिम चरण के लिए चुनाव 25 नवंबर को हैं। इस दौरान कई भाजपा नेताओं ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया।हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। तब तक राम रहीम जेल पहुंच चुका होगा। हिमाचल में भाजपा से परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया था।राम रहीम के पैरोल पर घमासान भी मचा लेकिन हरियाणा CM ने पल्ला झाड़ लिया।पहले भी चुनाव कनेक्शन रहाराम रहीम को पहली बार 21 दिन की फरलो मिली थी तो वह गुरुग्राम आश्रम में रुका। उस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव थे। डेरा सच्चा सौदा का पंजाब में काफी प्रभाव है। इसके बाद उसे दूसरी बार जून 2022 में 30 दिन की पैरोल मिली तो वह बरनावा आश्रम में रहा। दूसरी बार हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने थे।राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, करनाल की मेयर रेणूबाला और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने भी आशीर्वाद लिया।खुलकर सत्संग किए, 2 गाने भी लांच किएपैरोल पर आए राम रहीम ने इस बार हरियाणा सरकार के आशीर्वाद से बरनावा आश्रम में खुलकर सत्संग किया। उसने 2 गाने भी लांच किए।इसके अतिरिक्त पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा, यूपी, बिहार, नेपाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों में डेरा प्रेमियों से सत्संग के दौरान संवाद भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.