ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या के प्रयास केस में पुलिस का समझौते का दबाव; खुले घूम रहे आरोपी

जालंधर: थाने में हंगामा करते लोगों को समझाते थाना प्रभारीपंजाब के जालंधर के पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में लोगों ने गुरुवार को हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों को गुस्सा इस बात का था कि डेढ़ महीने पहले जिन लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज हुआ था, वह अब भी सरेआम घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस पकड़ने की बजाय पीड़ित पक्ष पर यह दबाब बना रही है कि वह आरोपियों के साथ राजीनामा कर लें।लोगों ने केस के जांच अधिकारी एक सब इंस्पेक्टर की रिकार्डिंग भी सुनाई, जिसमें वह बैड पर पड़े पीड़ित को कब कह रहा है कि दूसरी पार्टी को आपके साथ बैठा देते हैं। आपस में बात करके मामला उठा लो। मनाने आए SHO को लोगों ने कहा कि आरोपी घर पर हैं, उठा के लाओ। तब तक वे थाने में बैठे हैं।थाने में नारेबाजी करते लोगहद है आरोपी 307 का लगा रहे स्टेटसभगवान वाल्मीकि जी की जिस दिन शोभायात्रा थी उस दिन बस्ती दानिशमंदी में गाखला के रहने वाले युवक अश्विनी पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था। हमले बाद युवक पैरालाइज्ड हो गया है। लेकिन हमला करने वालों को कानून का रति भर भी डर या खौफ नहीं है। वह अपने वॉट्सऐप पर 307 का स्टेटस लगाकर शेखियां बघार रहे हैं।जमानत के लिए रखे हैं पैसेकानून को धत्ता बताते हुए उसकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। साथ में यह भी स्टेटस लगा रहे हैं कि जमानत के लिए पैसे रखे हैं। लेकिन पुलिस इतनी पंगु नजर आ रही है कि ऐसे अराजक तत्वों को पकड़ तक नहीं पा रही है। सिर्फ यही जवाब देती है कि छापेमारी कर रही है लेकिन मिल नहीं रहे हैं।लोग बोले- पुलिस को अग्रिम जमानत का इंतजारलोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है। यदि कोई किसी आम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो जाए तो पुलिस उसका सारा परिवार उठाकर थाने में बैठा लेती है। लेकिन जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज है उन्हें डेढ़ महीने से नहीं पकड़ पाई है। थाने से पुलिस युवकों के घर पर जाती है और अपना चाय पानी लेकर वापस लौट आती है।लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस राजीनामा करने का दबाब बना रही है तो दूसरी तरफ गिरफ्तारी को टाल कर उन्हें अग्रिम जमानत लेने की मोहलत दे रही है। इसी दौरान लोग यह भी कह रहे थे कि एक आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले भी ली है।थाने में जमा लोग।थाना प्रभारी के आश्वासन पर भी नहीं मानेलोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंड समझाते रहे कि पुलिस रेड कर रही है लेकिन आरोपी मिल नहीं रहे हैं। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। यहां तक उन्होंने जांच अधिकारी को बदलने का भी आश्वासन दिया, लेकिन लोग फिर भी नहीं माने। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान ही पुलिस को इतलाह भी दी कि आरोपी अभी घर पर है और अभी जाकर रेड करें और उन्हें गिरफ्तार करके लाओ। लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि आप भी साथ चलो तो लोगों ने कहा आप जाकर लाओ वह यहीं थाने में बैठेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.