ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं, पीड़ितों को दी जाएगी सुरक्षा

मऊ: मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने विकास खंड परदहा में सखी वन स्टॉप सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले की पीड़ित महिलाओं को अब एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। विकास खंड परदहां के परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर खोला गया है। यह सेंटर महिला हेल्पलाइन के तौर पर भी काम करेगा। इस सेंन्टर से महिलाओं की कई परेशानियों का हल किया जाएगा।सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, काउंसिलिंग, मनोवैज्ञानिक सलाह के अलावा एफआईआर में मदद के साथ आश्रय उपलब्ध होगा। सेंटर पर अस्थायी रूप से ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी महिला हेल्पलाइन के लिए 181, 1090, 1076, 112, 1098, 102 एवं 108 शुरू की गई है। इसमें खासकर दुष्कर्म पीड़ित व एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।सीडीओ ने वन स्टॉप सेंटर का किया शुभारंभ।पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगीमहिला हेल्पलाइन व सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सामाजिक रूप से पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित, यौन अत्याचार या समाज में बेदखल कर दी गयीं महिलाओं को पूरी सुरक्षा व संरक्षण मिल सकेगा। इसके अलावा कुछ समय के लिए आश्रय देने की भी व्यवस्था की गई है। यह सेंटर 24 घंटे काम करेगा। यहां पुलिस विभाग की महिला पदाधिकारी, महिला मेडिकल स्टाफ, आवश्यकतानुसार महिला चिकित्सक की व्यवस्था की जाएगी।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी सहित महिलाएं एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.