ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस का आरोप मोदी सरकार के लिए गए सभी फैसले संविधान व परिपाटी की धज्जियां उड़ाते हैं

नई दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर आरोप लगाया कि उनके द्वारा की गई लगभग सभी नियुक्तियां और उनके फैसलों में संविधान व परिपाटी की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया कि उनके फैसले विचार-विमर्श के बिना होते हैं।
कांग्रेस ने यह टिप्पणी उस दिन की है जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयुक्त (ईसी) के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति में ‘‘जल्दबाजी को लेकर सवाल उठाया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नए निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में ‘‘बहुत तेजी दिखाई गई। इसमें कोई नई बात नहीं है। श्री मोदी के लगभग सभी फैसलों और उनके द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों में परिपाटी और संविधान का उल्लंघन होता है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सवाल करने के बीच केंद्र ने न्यायालय की टिप्पणियों का विरोध कर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमानी ने इसका प्रतिवाद करते हुए कहा कि गोयल की नियुक्ति से जुड़े पूरे मामले पर विस्तारपूर्वक गौर किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने निर्वाचन आयुक्त के तौर पर गोयल की नियुक्ति से जुड़ी मूल फाइल पर गौर कर कहा ‘‘यह किस तरह का मूल्यांकन है? हम अरुण गोयल की योग्यता पर नहीं बल्कि प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.