ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हॉस्टल के लिए घर से निकली छात्रा की सड़क हादसे में हुई मौत, हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में एक बीकॉम की छात्रा की सडक़ हादसे में मौत का मामला सामने आया है।  यह छात्रा घर से हॉस्टल के लिए निकली थी। छात्रा के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी के पास 26 तारीख की देर शाम सड़क हादसे में हुई दीपका निवासी सोनम शुक्ला की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सोनम दीपका झाबर में बीकॉम की छात्रा थी। 23 तारीख को दीपका से पाली हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली उसकी सहेली के पास गई हुई थी। जब उसकी सहेली से सम्पर्क किया गया तो उसने साथ होना बताया उसके बाद ये कब कहां कैसे गई, ये पता नही चला। 26 तारीख को किसी युवक का फोन आया कि उसका सोनम का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल जब पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

सोनम शुक्ला की मौत पर परिजनों ने संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि उसकी मौत दुर्घटना में न होकर बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस को इस मामले में घटना के वक्त मौजूद सोनम के दोनों दोस्त सूरज महंत व किशोर सोनी को पकड़कर उनसे कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। जिससे सोनम की मौत का सही कारण का पता चल सके। कटघोरा थाना प्रभारी ने अश्वनी राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवती की मौत हुई है। बाइक पर दो और लोग थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.