ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पार्टी हाईकमान जेल से निकलने पर सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट से वर्ष 1988 के एक रोड रेज केस में 1 साल कैद की सजा पाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल में प्रियंका गांधी ने एक चिट्‌ठी भेजी है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में बंद है। चिट्‌ठी में लिखे तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि इस प्रकार चिट्‌ठी भेजना अभी भी कांग्रेस हाईकमान की सिद्धू के साथ नजदीकियों को बयां करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 1 साल कैद की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान पंजाब में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकता है।अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिद्धू अपने कुछ बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में भी रहे हैं। चन्नी सरकार में पंजाब कांग्रेस प्रधान रहते हुए उनके मुख्यमंत्री से कुछ वैचारिक मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि इस सब के बावजूद उन्हें काफी सुना जाता है और वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। देश के कई हिस्सों में कमजोर हो रही कांग्रेस सिद्धू को खोना नहीं चाहती और पार्टी में उनका रुतबा बनाए रखेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.