ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिकायत करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के अंतर्गत छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस से शिकायत करना पीड़ित परिवार को बेहद भारी पड़ और आरोपी ने अन्य साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुस कर जमकर मारपीट की और छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली नाबालिग किशोरी के साथ अभद्रता भी की।मारपीट के दौरान में पीड़ित परिवार के घर में मौजूद महिलाओं और बच्चियों समेत सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रहे हैं।क्या था पूरा मामलारसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन दिसंबर को बहादुरपुर गांव के कौशल ने छेड़छाड़ की थी।इसका उलाहना देने पर दबंग व उसके परिजनों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करी थी और पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर लगातार मुकदमा वापसी का दबाव उसके व उसकी बेटी के ऊपर बनाया जा रहा था।लाठियों-कुल्हाड़ियों से बोला हमलाजिसके चलते उसने दोबारा पुलिस से शिकायत करी तो नाराज होकर आरोपी कौशल ने अपने ही परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर लाठियों-कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।जिसमें वह और उसकी नाबालिग किशोरी के साथ साथ परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाबालिग किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुका और उसने उसकी नाबालिग किशोरी को जमीन पर गिरा कर उसके साथ अभद्रता भी की और फिर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कियावहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि बहादुरपुर गांव में सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया था।जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है अन्य को मामूली चोटें आई थीं।जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.