ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘फतेह’ का हुआ विमोचन, साहित्य में दिखी देशभक्ति की झलक

लखनऊ: लखनऊ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट के दूसरा सत्र का सूर्या सभागार में आयोजन किया गया। इस दौरान सेवारत सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों, प्रतिष्ठित नागरिकों, विद्वानों, छात्रों और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। इस वर्ष के मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट की थीम ‘स्वतंत्रता और सशस्त्र बलों के 75 वर्ष’ रही।सूर्या कमान के जीओसी-इन- सी लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने लेखकों को सम्मानित करते हुए लखनऊ के योगदान की प्रशंसा की।फेस्ट में मिन्नी वैद की पुस्तक फतेह उत्तर प्रदेश का विमोचन वा की क्षेत्रीय अध्यक्ष निधि डिमरी ने किया। लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो निशी पांडे ने पुस्तक से महत्वपूर्ण क्षणों को सामने लाने के लिए सत्र का संचालन किया।फेस्ट में प्रमोद कपूर ने कमोडोर श्रीकांत केसनूर से उनकी पुस्तक, 1946 : द लास्ट वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस – रॉयल इंडियन नेवल म्यूटिनी पर चर्चा की। स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के अपने अनुभवों साझा किए। उनके प्रयास और उनकी पुस्तक बियॉन्ड दैट वॉल: रिडेम्पशन ऑन माउंट एवरेस्ट से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के भारत के प्रमुख विशेषज्ञ सुदीप चक्रवर्ती ने मेजर जनरल हेमंत कुमार सिंह के साथ अपनी पुस्तक द ईस्टर्न गेट: वार एंड पीस इन नागालैंड, मणिपुर एंड इंडियाज फार ईस्ट पर चर्चा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.