ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खंडवा में बुलेट चालक की रईसगर्दी, चेकिंग के दौरान आरक्षक का मोबाइल तोड़ा

खंडवा: खंडवा में बस स्टैंड पर बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक सिरफिरे युवक ने ट्रैफिक आरक्षक के साथ मारपीट की। घटना को लेकर के पूरे ट्रैफिक विभाग के आरक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है। दरअसल, वाहन चेकिंग के दौरान खंडवा के बस स्टैंड के पास एक बिना नंबर का बुलेट लेकर एक शहजादा दनदनाता हुआ आ रहा था, तभी आरक्षक कुणाल ज्ञानी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रुका। लिहाजा, आरक्षक ने उसकी बुलेट को पीछे से पकड़ लिया।इससे आक्रोशित होकर युवक बुलेट से उतर कर इस आरक्षक के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब आरक्षक ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग बनाना शुरू की तो उसने आरक्षक का मोबाइल छीनकर के जमीन पर पटक कर उसे तोड़ दिया और उसके साथ जमकर मारपीट करने लगा। इस घटना को लेकर के स्थानीय लोग जब तक युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तब तक युवक मौके से भाग गया। पुलिस वालों ने उसकी बुलेट को लेकर यातायात थाने में जमा करा दिया है। अभी तक युवक कहां का रहने वाला है यह पता नही चल पाया है।इसी बुलेट सवार ने दिखाई रईसगर्दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.