ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छह लेन वाली प्रदेश की पहली टनल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ

सीधी: प्रदेश की सबसे चौड़ी 6 लेन की सड़क का उद्घाटन 10 दिसंबर को होगा। रीवा-सीधी मार्ग में मोहनिया घाटी में 2.82 किलोमीटर लंबाई की टनल का निर्माण एनएचआई ने कराया है। प्रदेश की सबसे चौड़ी 6 लेन की इस टनल का लोकार्पण केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।रीवा संभाग के कमिश्नर  अनिल सुचारी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव ने समारोह स्थल का गुरुवार को भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मोहनिया टनल का लोकार्पण रीवा एवं सीधी जिले ही नहीं पूरे विन्ध्य के लिए गौरव का क्षण है। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में आमजनों का आगमन संभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए आमजनों के बैठने, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था करें।वाहनों की पॉर्किंग एवं यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संचालित एवं संपन्न कराने के लिए पंडाल, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था होंगी। मंच में केवल अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। हेलीपैड पर भी सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने समारोह स्थल में सुरक्षा व्यवस्थााओं तथा यातायात प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने सीधी में मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।ये अधिकारी रहे उपस्थितइस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी चुरहट एसपी मिश्रा, तहसीलदार चुरहट अमृता सुमन तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.