ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अधीक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकी, कहा- एक सप्ताह में सुनिश्चित करें सभी सीटें

नरसिंहपुर: कलेक्टर ने करेली में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास और बाबू जगजीवनराम अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावासों की सभी सीटें एक सप्ताह के भीतर भरना सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने छात्रावासों में शयन कक्ष, टायलेट्स, अध्ययन कक्ष, किचिन सहित अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास की व्यवस्थाएं सही नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ऋजु बाफना ने छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस देने और एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। चौकीदार द्वारा छात्रावास में अस्थायी कक्ष बनाकर गाय रखने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने और चौकीदार को हटाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बच्चों से बात की। उन्होंने टायलेट की मरम्मत, पानी की टंकी की व्यवस्था कराने और अनुपयोगी सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीवी एवं आरओ संयंत्र की व्यवस्था करने और छात्रावास के विभिन्न कक्षों में लाइट एवं वेंटीलेशन समुचित व्यवस्था कराने के भी निर्देशित किया। यहां वाटिका बनाकर सब्जियां लगाने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का समतलीकरण कराकर खेल मैदान तैयार करवाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.