ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गया को NREGA में मिला बिहार में दूसरा स्थान

गया : महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न घटकों के आधार पर तैयार रैंकिंग में गया जिले को पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उप विकास आयुक्त विनोद दुहन ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवंबर में किए गए कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में अब तक गया ज़िला दूसरे पायदान पर रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के 12 विभिन्न अवयव को मानक बनाया गया है। राज्य के द्वारा प्रस्तावित रैंकिंग बनाया गया उसमें गया जिला ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त है।उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन, मानव दिवस सृजन में मानक के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी, मनरेगा के तहत विभिन्न पौधों का निरीक्षण, कार्य की पूर्णता, समय पर मजदूरी भुगतान, औसत मजदूरी दर, एरिया ऑफिसर ऐप निरीक्षण, समयबद्ध भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में ज़िले को 8.98 अंक, प्राकृतिक संसाधन कार्य संबंधी, कृषि संबंधित कार्य, आधार शीडिंग, सामाजिक अंकेक्षण में एटीआर अपलोड तथा एरिया ऑफिसर ऐप के तहत वर्क साइट पर जाकर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम मनरेगा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान ऐप में एंट्री करना शामिल है।

इन सभी के आधार पर की गई रैंकिंग में जिले को पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी विभाग की रैंकिंग के अनुसार गया ज़िला को सभी घटकों के आधार पर 100 अंक में से 90.51 अंक प्राप्त हुए है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ने बताया कि एनएमएमएस ऐप के माध्यम से शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिहार सरकार द्वारा अति महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों अंतर्गत कुल 45 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जो लगभग मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट एनएस पब्लिकेशन के लिए बिहार के सभी जिलों से स्टेट के माध्यम से मनरेगा के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों को समेकित कर फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन को भेजा गया है। जिसके आधार पर मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट द्वारा गया जिला के मोहनपुर के चाव नदी के कार्यो को उत्कृष्ट मानते हुए मोहनपुर प्रखंड के बगुला पंचायत चाव नदी में मनरेगा के तहत किए गए सार्वजनिक महत्व के कई कार्य हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.