ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटकांड और एक सीएसपी संचालक के साथ हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। चकिया डीएसपी शरत आरएस ने बताया कि कुछ हथियारबंद अपराधियों के बाइक से घुमने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर चकिया और केसरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरु किया। इस दौरान एसएच 74 पर मोहम्मदपुर स्थित चांदी माई स्थान के पास एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहा था लेकिन जैसे ही उसने पुलिस को देखा बाइक सवार भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया था लेकिन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और पांच हजार रुपया नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसर हुसैन, नवीन कुमार और पवन कुमार सहनी के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों आरोपियों ने कई लूटकांड मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों ने हाल ही में केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर पेट्रोल पम्प पर हुए लूटपाट के अलावा एक सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.