ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वार्ड पार्षद के बेटे पर मारपीट का आरोप : पूर्व वार्ड पार्षद पर किया हमला

 

नवादा। नवादा नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र पर पूर्व वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे पूर्व वार्ड पार्षद गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया।पूरा मामला नवादा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित पोस्टमार्टम रोड का है। जख्मी पूर्व वार्ड पार्षद की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी रामविलास यादव के पुत्र बब्लू कुमार यादव के रूप में किया गया है। जख्मी बब्लू यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से लक्ष्मीनिया देवी के चुनाव जीतने के बाद उसका पुत्र बिल्लू चौधरी का मनोबल बढ़ गया है और पूरे वार्ड में गुंडागर्दी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि देर रात बिल्लू चौधरी और उसके साथ रहे लोग मोहल्ले में एक घर के पास बैठकर गांजा पी रहा था। घर के पास गांजा पीने से मना किया तो बिल्लू चौधरी कहने लगा कि तुम मना करने वाले कौन होते हो। इस वार्ड का नेता हम हैं, तुम नहीं।

उसके बाद बिल्लू चौधरी और उसके साथ रहे 15-20 लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच बिल्लू चौधरी ने फायरिंग भी किया, लेकिन मैं बच गया। उसके बाद आसपास के लोग मुझे बचाने के लिए दौड़े, जिसके बाद वे लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि कोई फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट की घटना हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.