ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्लिपकार्ट के मैनेजर को चारो तरफ से घेर कर 4 मिनट में 6 लाख लूटे

मोतिहारी। मोतिहारी में फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 4 मिनट में करीब 6 लाख रुपए लूट लिए। वारदात रविवार को नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा चौक के पास हुई। देर शाम करीब 7:40 में हथियारों से लैस अपराधी बाइक से फ्लिपकार्ट के ऑफिस पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद करीब 7:44 बजे 5.67 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।लूट का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी फ्लिपकार्ट ऑफिस में बड़े आराम से घुस गए। अंदर घुसने के साथ ही सभी कमर से पिस्टल निकालते हैं और वहां मौजूद सभी कर्मियों पर हथियार तान देते हैं। उनमें से एक लुटेरा सभी के मोबाइल लेकर वहां पड़े सामान के बीच में डाल देता हैं। इसके बाद दो लुटेरे फाइनेंस के मैनेजर मुकेश के केबिन में घुसते हैं और उसे भी गन प्वाइंट पर ले लेते हैं।मुकेश ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल तानकर जितना पैसा है सब देने के लिए कहता है। इस पर वह पहले आना-कानी करते हैं, तो उसे गली देते हुए गोली मारने की धमकी देता है। मुकेश के लैपटॉप के बैग में गल्ला में रखा सारा पैसा काउंटर पर रखा खुदरा पैसा, मुकेश के पर्स का पैसा निकला कर आराम से सभी अपराधी निकल जाते हैं। कैश लूटने के बाद सभी लुटेरे ऑफिस से बाहर निकल जाते हैं और इसके बाद गेट को बाहर से बंद कर देते हैं। फिर आराम से पांचों लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर छतौनी की तरफ निकल जाते हैं। इस पूरी घटना को अपराधियों न महज 4 मिनट में अंजाम दिया।फ्लिपकार्ट ऑफिस में घुस कर लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता पहुंचे। उन्होंने पहले मैनेजर से घटना की जानकारी ली। फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, इस दौरान टेक्निकल सेल के प्रभारी मनीष कुमार को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक तरीके से अपराधियों की पहचान कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.