ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा द्वारा देश में नफरत फैलाने के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा स्वागत योग्य: मदन सहनी

मुख्यमंत्री का विश्वास है जनता की समस्याओं के ‘समाधान’ पर: शीला मंडल

पटना। सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम में गुरुवार को माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल सम्मिलित हुए। इन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया और सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर दिए गए बयान संबंधी पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विपक्ष तो हर बात पर सवाल उठाएगा ही। जनता की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री लगातार तत्पर रहते हैं और उनके द्वारा जनता की समस्याओं का लगातार समाधान किया जाता रहा है। वैसे जब तक पृथ्वी रहेगा तब तक समस्या भी रहेगा और किसी भी समस्या के सामने आने पर बिहार के मुख्यमंत्री और जननेता होने के नाते उनकी जिम्मेवारी है उन समस्याओं का निदान करें। मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं के निदान के लिए ही यात्रा पर गए हैं और निश्चित रूप से उनका समाधान होगा। विपक्ष ऐनदृकेन प्रकारेण सत्ता में आने के लिए बेचैन और परेशान है। उनके इस प्रयत्न में जो बाधा और व्यवधान है उसके किसी भी काम को वो अच्छा कैसे कहेंगे।
कांग्रेस की यात्रा संबंधी एक सवाल के जवाब में मदन सहनी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तो लंबे समय से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। हम लोगों को समाचार के माध्यम से जानकारी मिली है कि उनके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बांका से इस यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं। यह अच्छा है और उनकी यात्रा स्वागत योग्य है। राहुल गांधी की यात्रा का पूरे देश में स्वागत हो रहा है। देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नफरत फैलाया जा रहा है और आपस में लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, उस दृष्टिकोण से यह स्वागत योग्य यात्रा है और इसमें सभी जन समुदायों का सहयोग करना चाहिए।
परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ जनता को ठगने का काम करते हैं और पूरे देश में जातीय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के एजेंडे में लगए हुए हैं। दूसरी ओर हमारे नेता मुख्यमंत्री का विश्वास जनता के लिए काम करने और उनकी समस्याओं के समाधान पर रहता है। बिहार में महिलाओं को हर क्षेत्र में आरक्षण दिया जा रहा है और उनके सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही अनगिनत योजनाएं पूरे देश में एक मिसाल बन चुकी हैं। यहाँ किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता और अब तो बिहार में जातीय गणना शुरू हो रही है। इस बार की मुख्यमंत्री की यात्रा का उद्देश्य उसके नाम से ही स्पष्ट है, यात्रा के दौरान जनता की समस्याओं को समझने और उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.